Sri Muktsar 24 जून – पिछले कुछ दिनों से शहर में जारी भीषण गर्मी के बीच अब उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। तापमान भले ही कुछ हद तक नीचे आया हो, लेकिन हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से हमुस भरे मौसम ने लोगों को चिपचिपी गर्मी में झुलसने पर मजबूर कर दिया है।
सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से राहत की कोई उम्मीद नहीं बन सकी। मौसम विभाग के अनुसार, आज हवा में नमी का स्तर 75% के करीब रहा, जो सामान्य से कहीं अधिक है। इसके चलते गर्मी की मार के साथ-साथ उमस ने भी लोगों को बेचैन कर रखा है।
बिजली की मांग बढ़ी, लोड शेडिंग की संभावना
बढ़ती उमस के कारण एयर कंडीशनर और कूलर का उपयोग तेजी से बढ़ा है, जिससे बिजली की मांग में भी इजाफा हुआ है। कई इलाकों में लोड शेडिंग की खबरें सामने आई हैं, जिससे लोग और अधिक परेशान हो गए हैं।
बाज़ारों और सड़कों पर सन्नाटा
हमुस भरे मौसम का असर शहर की रफ्तार पर भी दिखा। दोपहर के समय आमतौर पर व्यस्त रहने वाले बाजार और सड़कें खाली नजर आईं। लोग जरूरी कामों को टालते हुए घरों में ही रहने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
डॉक्टरों की सलाह: रहें सावधान
चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में डिहाइड्रेशन, थकावट, चक्कर आना और लू लगने की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है।
क्या कहता है मौसम विभाग?
मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना जताई है। हालांकि, हल्की फुहारें पड़ने की उम्मीद जताई गई है, जो अस्थायी राहत दे सकती हैं।

0 टिप्पणियाँ